Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीएम ने तीन बड़े बैनामों का किया स्थलीय सत्यापन

देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज नगर स्थित तीन बड़ी क्रय-विक्रय संपत्तियों के स्टाम्प मूल्यांकन की वास्तविकता की जांच के लिए एआईजी स्टाम्प एवं सब रजिस्ट्रार देवरिया के साथ मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चकियवां में विक्रेता नाहिर जमाल तथा क्रेता हिना कौसर के प्रकरण का जायजा लिया। यह विक्रय संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक की थी।

  इसके अलावा चकियवां के जितेंद्र कुमार गुप्ता व पूनम देवी द्वारा विक्रय की गई संपत्ति, जिसे क्रेता अशफाक आलम एवं फरहीन आलम द्वारा खरीदा गया था, के स्टाम्प मूल्य का भी स्थलीय सत्यापन किया। न्यू कॉलोनी, गरुलपार स्थित नीतू मल्ल द्वारा विक्रय की गई संपत्ति, जिसे शुभम रुंगटा द्वारा क्रय किया गया था, का भी जायजा लिया।

           निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर स्थलीय स्थिति का स्टाम्प अभिलेख के अनुसार सत्यापन किया तथा प्रयुक्त स्टाम्प मूल्य दर की वास्तविकता का परीक्षण किया। मौके पर तीनों प्रकरणों में स्टाम्प मूल्य अभिलेख के अनुसार सही पाया गया। जिलाधिकारी ने उपनिबंधक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रावधानों के अनुरूप स्टाम्प मूल्य का प्रयोग सुनिश्चित हो तथा नियमानुसार परीक्षण कर ही विक्रय पंजीकरण किया जाए। इसमें पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बरती जाए, ताकि कहीं भी मूल्यांकन दर अथवा स्टाम्प शुल्क में कमी की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने क्रय-विक्रय में कम स्टाम्प लगाए जाने तथा तथ्य गोपन से बचने की अपेक्षा भी की। अन्यथा जांच में कमी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

        जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय एआईजी स्टाम्प अजय धर्मराज सिंह तथा सब रजिस्ट्रार अजय कुमार सिंह उनके साथ रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh