रामपुर धौताल काअभी तक नहीं हुआ कोटे की दुकान का चयन
देवरिया।पथरदेवा विकास खंड पथरदेवा के ग्राम पंचायत रामपुर धौताल में उचित दर की दुकान (कोटे) के चयन की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी। सोमवार को कोटे की दुकान के चयन को लेकर आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ और मौके पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के न रहने कि वजह से बैठक को स्थगित कर दिया गया। आज के दिन भी चयन प्रक्रिया पूरी नहीं होने से ग्रामीणों में मायूसी देखने को मिली।
बैठक में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव विशाल यादव से कोटे की दुकान के चयन की प्रक्रिया को लेकर सवाल पूछे और अब तक बार बार प्रक्रिया टलने का कारण जानना चाहा। ग्रामीणों का कहना था कि बार-बार बैठक की तिथि निर्धारित होने के बाद भी चयन नहीं हो पा रहा है, जिससे गांव में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि इस बार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लेकर चयन प्रक्रिया में पेंच फंस रहा है। समूह के माध्यम से कोटे की दुकान के संचालन अथवा चयन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। ग्रामीणों ने मांग की कि संबंधित अधिकारी शासन के नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार स्थिति स्पष्ट करें तथा पात्रता के आधार पर निष्पक्ष निर्णय लिया जाए।
मौके पर ग्रामीणों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।
ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि अगली बैठक की निर्धारित तिथि पंचायत कार्यालय पर चस्पा कर दी जाएगी, जिससे ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिल सके। ग्रामीणों ने मांग की है कि अगली बैठक में पर्याप्त व्यवस्था के साथ पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कोटे की दुकान का चयन कराया जाए।

























































Leave a comment