देवरिया सलेमपुर पुलिस का अपराधियों पर डबल वार, शराब तस्करी से चोरी तक कार्रवाई तेज
देवरिया । जनपद में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ सलेमपुर पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाइयों से हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने जहां भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को भी चोरी के सामान और नकदी के साथ दबोच लिया।
पहली कार्रवाई में मझौलीराज चौकी के सामने चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक हीलर ऑटो से 8 PM के 290 पाउच, ऑफिसर च्वाइस के 50 पाउच, 332 कैन बीयर और 26 कैन बीयर बरामद की। पुलिस के अनुसार कुल करीब 81 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में चोरी के मुकदमे में वांछित कमलदीप प्रजापति को सलेमपुर नगर पंचायत कार्यालय के पास टेम्पो स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लैपटॉप, एंड्रॉयड मोबाइल और 550 रुपये नकद बरामद किए गए।
एक तरफ शराब की अवैध खेप पर शिकंजा, दूसरी तरफ चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी—सलेमपुर पुलिस के डबल एक्शन से अपराधियों में खलबली मची हुई है।
























































Leave a comment