Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजादी के 80वर्षो बाद भी आमगांव का बिंद पुरवा चकवा विकास से मीलों दूर , पीएम आवास,चक मार्ग, शौचालय, नाली, खड़ंजा की दरकार

दीदारगंज -आजमगढ़ ।विकास खंड मार्टीनगंज क्षेत्र के आमगांव का बिंद पुरवा चकवा आजादी के 80वर्षो बाद भी बुनियादी सुविधाओं से मीलों दूर है मूलभूत सुविधाएं जैसे नाली, खड़ंजा,चक मार्ग, शौचालय,पी एम आवास आदि की दरकार है आमगांव 
का चकवा पुरवा जिसकी आबादी लगभग पांच सौ है लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर हैं। चकवा  का 14घरों वाला बिंद पुरवा के लोगों के लिए आने जाने के लिए आज भी कोई मार्ग नहीं है मेड़ से लोग अपने घर को आते जाते हैं मेड़ पर बराबर जलजमाव बना हुआ है शादी ब्याह,बीमार, पढ़ने वाले बच्चों को प्रतिदिन इसी पानी भरे मेड़ से जाना पड़ता है यह मेड़ मार्ग फुलेश आमगांव मार्ग के बीच से निकल कर चकवा को जाने वाले मार्ग से विक्रम बिंद तथा संतोष कश्यप के चक के बीच में बनी मेंड़ मार्ग निकला  हुआ है।इसी पुरवा में दिब्यांग पति पत्नी नीलू तथा छटंकी भी है सबसे बड़ी समस्या इन दिब्यांगों को आने जाने की है इन्हें न तो पीएम आवास मिला है न तो शौचालय ही मिला है दिव्यांग दम्पति ने आवास तथा शौचालय के लिए की बार तज्ञसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई समाधान नहीं निकला,इसी तरह से इसी पुरवा की लालती बिंद,तिरथा बिंद, कुसुम बिंद,सोनरजा बिंद,सरिता बिंद,खेलाड़ी बिंद को आज तक शौचालय नहीं मिल सका लोग पानी भरे रास्ते से होकर सड़क पर शौच करने पर मजबूर हैं ग्राम प्रधान प्रियंका यादव का रवैया समस्याओं के प्रति उदासीन है ।इस विषम समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पानी भरे मेड़ मार्ग पर प्रदर्शन कर अधीनस्थ अधिकारियों से समस्या का निराकरण करनें की मांग की है।इस अवसर पर विक्रम बिंद, कृष्णा बिंद,राज बिंद,सिधारी बिंद,जय प्रकाश बिंद, हरिकेश बिंद,मालती, कीर्ति, लालती,मनभावती,ज्योंती बिंद आदि उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh