Entertainment News / ख़बर मनोरंजन

फिल्म हनुमान अंश में आजमगढ़ के अमित दूबे ने निभाया टीटीई का किरदार

आजमगढ़।सिनेमा घरों में धूम मचा रही नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित बनी ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ में आजमगढ़ जिले के विकास खंड पवई के बेलवाई गांव निवासी अमित दूबे ने टीटीई का किरदार निभाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
फिल्म में अभिनय का अवसर मिलने से बेलवाई समेत आसपास के लोगों में खुशी है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर मुंबई में अभिनय के क्षेत्र में पहचान बनाने की अमित की कोशिश युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।
अमित दूबे भगवती प्रसाद दूबे के पौत्र हैं। स्व. भगवती प्रसाद दूबे श्रीराम कथा आयोजन समिति बेलवाई के अध्यक्ष भी रहे थे। अमित दूबे ने बताया कि उनकी कर्मभूमि लखनऊ रही है। वर्तमान में अमित मुंबई में रहकर अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। नीम करोली बाबा के जीवन और व्यक्तित्व पर केंद्रित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का हिस्सा बनना अमित के लिए खास उपलब्धि है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh