बाबाथानीदासइंटर कालेज के संस्थापकप्रबंधक एवं प्रिंसिपल की मनायी गई पुण्यतिथि।
घोसी। मऊ। बाबाथानीदास ग्रामीण विद्यापीठ थानीदास मोड़ के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर संस्था के संस्थापक प्रबंधक नरसिंह दास एवं प्रधानाचार्य स्व चन्द्रबली यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के लोगों के साथ प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधिका गीता यादव द्वारा दीपप्रजवलित कर किया गया।
प्रधानाचार्य डा संजयकुमार ने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में संस्थापक प्रबंधक नरसिंह दास एवं प्रधानाचार्य स्व चन्द्रबली यादव द्वारा बाबा थानीदास ग्रामीण विद्यापीठ इंटर कॉलेज की स्थापना कर महान कार्य किया गया। इन दिनों विभूतियों के अथक प्रयास से क्षेत्र के लाखों लोगों को ज्ञान प्राप्त हुआ और हजारों लोग विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहे हैं। दोनों विभूतियों को नमन करते हुए सभी से अनुरोध है कि इनके आदर्शों को अपनाते हुए जरूरतमंदो, बंचितो के लिए समर्पित होकर कार्य करें। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित आए अतिथियों ने भी विचार व्यक्त करते हुए दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार यादव ने किया तथा सभी के प्रति आभार डा संजयकुमार ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित रहे।






















































Leave a comment