Education world / शिक्षा जगत

सर्वोदय पीजी कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई गई जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

घोसी।मऊ। घोसी नगर स्थित सर्वोदय पीजी कॉलेज  में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं शैक्षिक सहशैक्षिक परिषद समिति के संयुक्त तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।  इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।
     इस दौरान वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके संघर्षों, राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है।
  संगोष्ठी को डॉ. संजय कुमार राय एवं शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय आदि शिक्षकों ने संबोधित किया।
संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने भी सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और देश की अखंडता बनाए रखने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के महापुरुषों के विचारों एवं आदर्शों से परिचित कराया गया।
  इस अवसर पर डॉ.विवेककुमार यादव,संतोष कुमारराय,डॉ.सत्येन्द्र कांत मौर्य,डॉ.नवनीतउपाध्याय,डॉ. राजीवमिश्र,नितिलकुमारश्रीवास्तव, डॉ.जुबैरआलम,संजयचौरसिया एवं राहुलकुमारत्रिपाठी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh