Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कटाई से ठीक पहले कुदरत का कहर! चक्रवाती तूफान का कहर, धान की तैयार फसल बर्बाद होने से किसानों पर आर्थिक संकट

अंबारी आजमगढ़। क्षेत्र में चक्रवाती तूफान धान की फसल तेज हवा और बारिश के कारण गिर गई है। इससे फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। महीनों की मेहनत और कई हजार रुपये की लागत लगाने के बाद तैयार फसल को बर्बाद होता देख किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं।  फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने की आशंका बन गयी है। किसानों को अब अपनी लागत निकालना भी भारी पड़ सकता है
फूलपुर तहसील के अम्बारी मुस्ताफाबाद आलमपुर इब्रा हिमपुर फदगुदिया आदि गाँव के किसान यादवेंद्र कुमार यादव, राम तीरथ, पृथ्वीराज यादव, अरुण कुमार, विरेंद्र कुमार यादव, मुलायम फूलचंद राम मिलन अशोक जग्राम फदगुदिया निवासी राम आसरे , राम, बजरंगी, आदि ने बताया कि धान की रोपाई से लेकर निराई-गुड़ाई, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव, खरपतवार नियंत्रण तथा यूरिया और डीएपी खाद पर काफी रुपये खर्च किए गए थे। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार अच्छी पैदावार होगी और फसल बेचकर उनकी लागत निकलने के साथ ही परिवार के रोजी रोटी , बच्चों के पढ़ाई की फीस आदि के खर्चों में भी मदद मिलेगी।
लेकिन जब धान की फसल पककर कटाई के लिए तैयार हुई, तभी चक्रवाती तूफान और बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई। इससे फसल को नुकसान पहुंचा है और कटाई में भी परेशानी होने की आशंका है। किसानों ने कहाकि फसल बर्बाद होने से उनकी मेहनत और लागत दोनों पर संकट आ गया है।
प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को लेकर किसानों में असंतोष है। किसानों ने संबंधित अधिकारियों से फसल क्षतिग्रस्त का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि नुकसान की भरपाई में उन्हें कुछ सहयता मिल सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh