Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खराब मौसम के चलते अंबारी का ऐतिहासिक दशहरा मेला स्थगित, अब 2 नवंबर को लगेगा

अंबारी (आजमगढ़)। क्षेत्र में लगातार खराब मौसम ,अर्नब तूफान और बारिश को देखते हुए अंबारी में लगने वाले ऐतिहासिक दशहरा मेले को स्थगित कर दिया गया है। अब यह मेला आगामी 2 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। मेले की नई तारीख का निर्णय मेला कमेटी की देर रात हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण मेले के आयोजन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। मौसम की स्थिति को देखते हुए मेला कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर मेले को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद सर्वसम्मति से मेला स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

वहीं, मेला स्थगित होने से बाहर से आए दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। मेले में जलेबी, छोला, चाट, चाऊमीन, मिठाई, खाजा सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाने पहुंचे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। कई दुकानदारों ने मेले की तैयारियों में पहले से ही सामान और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च कर रखा था।

अंबारी का यह ऐतिहासिक मेला क्षेत्र में विशेष महत्व रखता है। हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचते हैं और खरीदारी के साथ मनोरंजन का आनंद लेते हैं। अब मेला कमेटी द्वारा निर्धारित नई तिथि 2 नवंबर को मेले के आयोजन की तैयारी की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh