Education world / शिक्षा जगत

कस्तूरबागांधीआवासीय विद्यालय पहुंच कर दीपावली से पहले बेटियों के बीच पहुंची पुलिस, उपहार बांटकर दिया सुरक्षा का भरोसा और जीता दिल

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली मिशन शक्ति टीम क्षेत्र के सरायसादी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंच बेटियों को दीपावली का उपहार देकर उनका दिल जीता।
 दीपावली की खुशियां तब और खास हो जाती हैं-जब कोई अपनों की तरह खुशियां बांटने पहुंच जाए। कुछ ऐसा ही नजारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सरायसादी में देखने को मिला। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत घोसी पुलिस ने छात्राओं और शिक्षिकाओं के बीच दीपावली की खुशियां साझा कर त्योहार को यादगार बनाने की पहल की।
   पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी, कोतवाल रवींद्रनाथ राय और महिला एसआई ऋचा सोनी ने छात्राओं को मिठाई, फल, दीपक, मोमबत्ती और रंगोली सामग्री वितरित की। त्योहार के लिए सामग्री पाकर छात्राओं के चेहरों पर प्रसन्नता देखने योग्य रही।
 यह आयोजन केवल उपहार वितरण तक सीमित नहीं रहा बल्कि छात्राओं के बीच सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का संदेश देने का माध्यम भी बना। मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो स्क्वायड के जरिए पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने तथा उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराती रही।
त्योहार के उल्लास के बीच घोसी पुलिस की इस पहल ने यह संदेश दिया कि त्योहार की असली खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम ने छात्राओं के साथ पुलिस के आत्मीय जुड़ाव और महिला सशक्तीकरण के प्रयासों को एक नई पहचान दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh