Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्व विधायक स्वामीनाथ के नेतृत्व में तेलिया शुक्ल पास ग्रामीणों ने सड़क जाम किया प्रदर्शन, 27 सूत्री मांग को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

देवरिया।बरहज, भागलपुर ब्लॉक के तेलिया शुक्ल गांव और आस पास के क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक स्वामीनाथ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी  अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा प्रदर्शन कार्यो ने क्षेत्र के बदहाल सड़कों बिजली कटौती सहित अन्य समस्याओं को उठाया करीब 4 घंटे तक चल धरना प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने ग्रामीणों से वार्ता की जिस पर ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया और धरना समाप्त हुआ 
प्रदर्शन के दौरान सपा के पूर्व विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों की हालत अत्यंत खराब है साथ ही विद्युत कटौती और विद्युत व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिजली बराबर नहीं मिल पा रही है ग्रामीण क्षेत्र के आने जाने वाले मार्गों में तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है
ग्रामीणों का कहना है कि तेलिया कला के समीप बाढ़ राहत के उद्देश्य से बनाए गए दो पूलों को दोबारा चालू करने की आवश्यकता है उनका कहना है कि क्षेत्र के लोगों की आवाज आई को शुभम बनाने के लिए इन पुलों का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने राम जानकी मार्ग का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप करने और स्थानीय स्तर पर अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh