Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सूरज प्रकाश गुप्त जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के नेतृत्व में शिक्षक एमएलसी संजयन त्रिपाठी के पक्ष में किया जनसंपर्क

देवरिया।समाजवादी शिक्षक -सभा देवरिया के शिक्षक साथियों ने प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्त,जिलाध्यक्ष-समाजवादी शिक्षक सभा , देवरिया के नेतृत्व में शिक्षक एम. एल. सी. पद के समाजवादी पार्टी के गोरखपुर -फ़ैजाबाद खण्ड निर्वाचन क्षेत्र से अधिकृत प्रत्याशी डॉ संजयन त्रिपाठी को विजयी बनाने हेतु सलेमपुर एवं भागलपुर खण्ड क्षेत्र के सभी विद्यालयों / महाविद्यालयों के मतदाताओं से संपर्क एवं संवाद किया । संपर्क के दौरान डॉ संजयन जी को प्रत्याशी के रूप में पाकर शिक्षकों में अपार उत्साह ,खुशी एवं समर्थन दिखा । शिक्षक मतदाताओं ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि हम बदलाव चाहते हैं और वह बदलाव आप लोगों के पक्ष में होगा ।एक विद्यालय के शिक्षकों ने तो यहाँ तक कहा कि हम लोग तो पहले से ही संजयन जी के पक्ष में हैं लेकिन सर जब आप गए हैं तो अब शत प्रतिशत वोट डॉ साहब को दिया जाएगा ।संजयन जी को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है ।
  मतदाता संपर्क अभियान के तहत साथियों ने सलेमपुर एवं भागलपुर के  सभी वित्तपोषित ,स्ववित्पोषित अल्पसंख्यक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों पर जाकर प्रधानाचार्य व शिक्षक साथियों से सम्पर्क किया गया तथा वरियता क्रम के (1) नम्बर के मत को देने हेतु आग्रह किया गया |
       इस दौरान संपर्क अभियान में डॉ अनुज श्रीवास्तव ,डॉ अवधेश,आशुतोष यादव प्रधानाचार्य , सत्येंद्र यादव प्रधानाचार्य डॉ उमेश आदि शामिल रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh