Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दो अक्टूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में होगा एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना

•दो अक्टूबर के लखनऊ धरने को सफल बनाने की बनी रणनीति, 

•विनियमितीकरण एवं यूजीसी न्यूनतम वेतनमान की मांग को लेकर लामबंदी

•शिक्षकों ने अधिक से अधिक सहभागिता का किया आह्वान

देवरिया।बरहज,अनुदानित महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत शिक्षकों के विनियमितीकरण एवं यूजीसी न्यूनतम वेतनमान की मांग को लेकर दो अक्टूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रस्तावित एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बुधवार को बाबा राघवदास भगवानदास पीजी कॉलेज आश्रम बरहज के राजनीति विज्ञान विभाग में बैठक हुई।

बैठक में अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ (AMSSA-UP) के आह्वान पर आयोजित धरने में अधिक से अधिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। डॉ.मंजू यादव ने कहा कि लंबे समय से अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षकों की मांगों के समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाना आवश्यक है।

   बैठक में धरने में शिक्षकों की सहभागिता, आपसी समन्वय तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को डॉ. मंजू यादव, डॉ. अरविन्द पाण्डेय, डॉ. विनय कुमार तिवारी, डॉ. धनंजय तिवारी, डॉ. विवेकानन्द पाण्डेय, डॉ. अवधेश यादव, डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. सुनील कुमार श्रीवास्तव, डॉ.अविकल शर्मा ने भी संबोधित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh