आजमगढ़: लालगंज में एसडीएम नेहा मिश्रा की सक्रियता जारी, धारा 24 और 116 के मामलों का मौके पर निरीक्षण
आजमगढ़। लालगंज तहसील में भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर एसडीएम नेहा मिश्रा की सक्रियता लगातार जारी है। मंगलवार को उन्होंने ग्राम पंचायत मनुआ कटघर लालगंज और कैथी शंकरपुर में धारा 24 एवं धारा 116 से जुड़े लंबित मामलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया गया। एसडीएम ने भूमि की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के साथ राजस्व अभिलेखों और पक्षकारों द्वारा प्रस्तुत तथ्यों की जांच की। इस दौरान राजस्व अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि राजस्व मामलों में मौके की स्थिति और राजस्व अभिलेखों का मिलान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों की मौजूदगी में स्थलीय निरीक्षण का उद्देश्य मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करना है।
उन्होंने संबंधित राजस्व कर्मियों को समय से रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।



























































Leave a comment