आजमगढ़: कोतवाली में साइड मांगने को लेकर मारपीट, जान से मारने की धमकी; दो गिरफ्तार
आजमगढ़। कोतवाली पुलिस ने साइड मांगने को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, नामदारपुर निवासी सुमित गुप्ता ने थाना कोतवाली में तहरीर दी थी कि 28 सितंबर को वह विकास भवन से काम निपटाकर घर जा रहा था। नेशनल स्पोर्ट के पास जाम लगा था। साइड मांगने को लेकर जामा मस्जिद के पास वाहिब पुत्र हबीब, शबीर पुत्र वाहिब, शाकिर पुत्र वाहिब और उनके 3-4 साथियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 508/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
सोमवार को उपनिरीक्षक शशि सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए मोहल्ला दलसिंगार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. शाकिब पुत्र वहीद, उम्र 24 वर्ष और वहीद पुत्र स्व. हबीब, उम्र 54 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को दोपहर करीब 1:35 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।


























































Leave a comment