Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गौरीबाजार में बहुउद्देशीय सेवा शिविर, दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

 देवरिया।सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत मंगलवार को गौरीबाजार विकासखंड में आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम एवं बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं और ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
 शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई। साथ ही पात्र लोगों के लिए विभिन्न योजनाओं में मौके पर आवेदन, पात्रता का सत्यापन तथा पात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों को नियमानुसार योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई की गई। इससे लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।   इस अवसर पर स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन किया गया। इसमें लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अभियान के तहत दिव्यांग कल्याण शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें दिव्यांगजनों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की गई। साथ ही पात्र दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh