Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उत्तर प्रदेश से बिहार शराब ले जा रही महिला को,  जीआरपी पुलिस ने भटनी स्टेशन पर किया गिरफ्तार

देवरिया।भटनी जीआरपी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक महिला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से रायल स्टेज ब्रांड की 12 बोतलों में कुल नौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब 8160 रुपये बताई गई है।

रेलवे पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम व जीआरपी भटनी के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय के पर्यवेक्षण में 28 सितंबर को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन स्थित नवनिर्मित शौचालय के पास संदिग्ध महिला को पकड़ा गया।

गिरफ्तार महिला की पहचान नैना उर्फ सावित्री पत्नी मुन्नी साहनी, निवासी वार्ड नंबर नौ, विलेज मरुई बनचर, वैशाली (बिहार), हाल मुकाम ग्राम बसिभंडी, थाना ताजपुर, जिला समस्तीपुर (बिहार), उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई।

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वह उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेनों के माध्यम से बिहार ले जाती थी और वहां करीब दोगुने दाम पर बेचती थी। पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ जीआरपी भटनी थाने में आबकारी अधिनियम के तहत एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार पांडेय और आरक्षी पंकज कुमार मिश्रा शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh