Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: नेपाल बाढ़ हादसे में लापता बताए गए उमाकांत गुजरात में मिले

आजमगढ़। नेपाल में बाढ़ हादसे के दौरान लापता बताए गए आजमगढ़ निवासी उमाकांत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। प्रशासन और पुलिस के सत्यापन में सामने आया कि वह गुजरात में ट्रक चालक के रूप में काम कर रहे हैं।

बूढ़नपुर तहसील के ग्राम छितौना, परगना कौड़िया निवासी उमाकांत उर्फ शशिकांत पुत्र दशरथ (41 वर्ष) को नेपाल बाढ़ हादसे के बाद लापता लोगों की सूची में शामिल किया गया था।

शासन के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस टीम ने परिजनों से संपर्क कर मामले का भौतिक सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान उमाकांत के भाई ने बताया कि उमाकांत वर्तमान में गुजरात में ट्रक चला रहे हैं।

इसके बाद प्रशासन ने पुष्टि की कि लापता सूची में दर्ज उमाकांत गुजरात में मौजूद हैं। मामले में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संयुक्त हस्ताक्षर से रिपोर्ट राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को भेज दी गई है।

रिपोर्ट: GGS NEWS 24, आजमगढ़


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh