Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में चनुकी ने खरवनिया को 17 अंकों से किया पराजित। सुहेल बने मैन ऑफ द मैच

देवरिया। लार क्षेत्र के जमसड़ा गांव में डॉ. बीआर अंबेडकर क्लब की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को चनुकी और खरवनिया की टीम के बीच खेला गया। इसमें चनुकी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खरवनिया को 17 अंकों से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। मुकाबले में चनुकी की ओर से सुहेल ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी सलेमपुर के प्रभारी डॉ. विद्याशंकर ने खेल का शुभारंभ फीता काटकर किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने विजेता चनुकी और उपविजेता खरवनिया की टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। कमेटी की ओर से विजेता टीम को एक हजार रुपये और उपविजेता टीम को पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। मुकाबले में नित्यानंद पासवान और सनी मद्देशिया ने रेफरी की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे। इस दौरान बजरंगी कुशवाहा, अजय कुमार, अनिल भारती, अंकित कुमार, शिवम कुमार, प्रभु प्रसाद, अमरजीत कुमार, यशवंत कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh