Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रौनियार समाज की हुई बैठक छेदीलाल बने संरक्षक

देवरिया।सलेमपुर। युवा रौनियार समिति सलेमपुर की मासिक बैठक साई वस्त्रालय, इचौना पूर्वी वार्ड नंबर छह में संपन्न हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

बैठक में सर्वसम्मति से छेदी लाल रौनियार को समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया। इस दौरान कृष्णा को भी सम्मानित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हेमचंद्र महाराज का विजय दिवस 26 अक्टूबर को कृष्णा मैरिज हॉल में मनाया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग और सहभागिता पर जोर दिया।

बैठक में राकेश रौनियार, सुरेश रौनियार, कर्मवीर रौनियार, शुभम रौनियार, सत्यम रौनियार, संजीव रौनियार, दिनेश रौनियार, रवि रौनियार, अरविन्द, संतोष, माखन जी रौनियार, विशाल रौनियार, सुनील रौनियार, भरत, दिनेश रौनियार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh