Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देवरिया: गौरा वार्ड में नगर पालिका अध्यक्ष ने लगाई जन चौपाल, समस्याएं सुनीं,  अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

बरहज, देवरिया। नगर पालिका परिषद बरहज की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल ने मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र के गौरा वार्ड में जन चौपाल लगाकर वार्डवासियों की समस्याएं, आवश्यकताएं और सुझाव सुने। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसमस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से वार्ड स्तर पर जन चौपाल के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद किया जा रहा है।

चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य समस्याओं के अलावा वार्डवासियों ने विभिन्न स्थानीय समस्याएं भी सामने रखीं। अध्यक्ष ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके समुचित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं की दी जानकारी

जन चौपाल में महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सहायता सेवाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। इनमें प्रमुख रूप से—

- 181 महिला हेल्पलाइन — महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता और परामर्श के लिए।

- उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष — पात्र पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को आर्थिक एवं चिकित्सकीय सहायता।

- वन स्टॉप सेंटर — हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही स्थान पर आवश्यक सहायता और सेवाएं।

- दत्तक ग्रहण योजना — विधिक प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित एवं उचित पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था।

- चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 — संकट में पड़े बच्चों की सहायता के लिए 24 घंटे सेवा।

- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना — पात्र बच्चों को आर्थिक एवं आवश्यक सहयोग।

- स्पॉन्सरशिप योजना — जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, देखभाल और संरक्षण में सहायता।

- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना — बालिकाओं के जन्म एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए सहायता।

- पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन योजना — पात्र निराश्रित महिलाओं को आर्थिक सहायता।

 

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बेटी की शिक्षा, महिला का सम्मान और बच्चों की सुरक्षा सशक्त, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक गली तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने अपनी समस्याएं सीधे नगर पालिका अध्यक्ष के समक्ष रखीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh