Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उप जिलाधिकारी भाटपार रानी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण,  तटबंध बचाने के लिए दिए तत्काल निर्देश।

देवरिया।लगातार बारिश के बीच खैराट गांव में नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जलस्तर के साथ तेज हो रहे कटान ने ग्रामीण भयभित है। तटवर्ती क्षेत्र में पानी बढ़ने और जमीन कटने से ग्रामीणों के सामने खतरा निरंतर बढ़ता जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी भाटपार रानी ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान राजकिशोर यादव ने गांव की मौजूदा स्थिति से एसडीएम को अवगत कराया। गांव की समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने में ग्राम प्रधान राजकिशोर यादव की भूमिका अहम रही। उन्होंने मौके की स्थिति और ग्रामीणों की समस्या को एसडीएम से बताया तथा कटान प्रभावित स्थानों पर तत्काल सुरक्षा का उपाय किए जाने की मांग की। ग्राम प्रधान ने बताया कि नदी का पानी लगातार बढ़ने के साथ कटान भी तेजी से हो रहा है। ऐसे में समय रहते प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कटान रोधी कार्य तेज करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड को प्रभावित स्थानों पर बोल्डर और बोरियों की व्यवस्था कर तटबंध को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

 प्रशासन की टीम जलस्तर और कटान की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन के निर्देश के बाद जल्द ही कटान रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh