Crime News / आपराधिक ख़बरे

जल निगम की पानी टंकी से सोलर पैनल व तार चोरी, दो गिरफ्तार

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सहिंगड़ा गांव स्थित जल निगम की पानी टंकी से सोलर पैनल व तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को सेमरहा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को सहिंगड़ा गांव निवासी संजय यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि रात करीब तीन से चार बजे के बीच अज्ञात चोर जल निगम की पानी टंकी की बाउंड्रीवाल फांदकर सोलर पैनल और तार काटकर चोरी कर ले गए। आरोपी ई-रिक्शा संख्या UP50 ET 9272 से मौके से फरार हुए थे। तहरीर के आधार पर रानी की सराय थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने अजय जायसवाल पुत्र स्व. आदित्य प्रसाद, निवासी बाजबहादुर मोहल्ला, खेड़िया मस्जिद के पास, थाना कोतवाली तथा गुलाम हसन पुत्र सहरुद्दीन, निवासी जाफरपुर, थाना सिधारी के नाम प्रकाश में आए। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी सेमरहा अंडरपास के पास मौजूद हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक रईस अहमद ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रानी की सराय में मु.अ.सं. 266/2026, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अजय जायसवाल के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे भी दर्ज हैं, जबकि गुलाम हसन के खिलाफ थाना सिधारी में मारपीट व धमकी का एक मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रईस अहमद, कांस्टेबल सुनील वर्मा और कांस्टेबल अमन कुमार गुप्ता शामिल रहे। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh