आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस ने किया पैदल गश्त
देवरिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के बराव चौराहे पर सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में आगामी त्योहारों जैसे दशहरा, दीपावली, छठ पूजा को लेकर फुट पेट्रोलिंग किया गया तथा चौराहे पर मौजूद सभी आम जनमानस व सभ्रांत व्यक्तियों से अगल-बगल के गांव में शांति बनाए रखने व किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर डायल 112 पर तुरंत सूचना दे, पुलिस आपके सेवा में सदैव तत्पर है।मंगलवार को बराव के मुख्य चौराहे से खुदिया मोड़ होते हुए अंग्रेजी शराब की दुकान तक पुलिस टीम द्वारा पैदल गश्त किया गया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर यादव, कांस्टेबल अनूप कुमार, कांस्टेबल गोविंद यादव, कांस्टेबल अभिषेक, कांस्टेबल अश्वनी कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार सिंह मौजूद रहे।
























































Leave a comment