जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में बी आर डी बी डी पीजी महाविद्यालय की बालिका माही बारी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
देवरिया।दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत दिनांक 30-09-2026 को "विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047" शीर्षक पर जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली माही बारी तथा चित्रकला से अर्पिता गुप्ता ने जिला स्तर पर प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागीयो ने विभिन्न महाविद्यालय से अपने भाषण प्रस्तुत किया, जिसमें बी आर डी बी डी पीजी कॉलेज बरहज देवरिया की माही बारी ने अंग्रेजी में भाषण देकर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्पिता गुप्ता ने भी चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी पैंटिंग का पूर्ण प्रदर्शन किया किंतु स्थान बनाने में सफल नहीं हो पायी। महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री अजय बहादुर को दोनों बालिकाओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए महाविद्यालय की तरफ से भेजा गया जिन्होंने महाविद्यालय के ही सहकर्मी अनुज श्रीवास्तव के साथ उपस्थित होकर दोनों प्रतिभागियों की हौसला अफजायी की। प्रदर्शन के उपरोक्त सूचना मिलते ही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शंभू नाथ तिवारी जी ने दोनों छात्राओं को बधाई दी तथा विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में माही बारी को और भी उत्साह एवं तैयारी के साथ अपना भाषण प्रस्तुत करने और महाविद्यालय का नाम रोशन करने की अग्रिम शुभकामनाएं दी। दोनों छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में अपने गुरुजनों तथा महाविद्यालय के सहयोग पर आभार व्यक्त किया।
























































Leave a comment