Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चक्रवाती तूफान से धान की फसल हुई बर्बाद, किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें

देवरिया। इस वर्ष कम बारिश के बावजूद किसानों ने कड़ी मेहनत से धान की अच्छी फसल तैयार हुई तो चक्रवाती तूफान  शाम से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटाई के बाद सूखने के लिए रखी धान की फसल पर बारिश का खतरा मंडराने लगा है। किसानों को इस बात आशंका है कि यदि लगातार बारिश हुई और खेतों में पानी जमा हो गया, तो कटकर राखी हुई फसल बर्बाद हो जाएगी। इससे उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिरने के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा ।
क्षेत्र के कई गांवों में धान की कटाई का काम तेजी से चल रहा है। किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती कटाई के बाद फसल को सुरक्षित रखने की है। मौसम के बदले मिजाज ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पड़ी धान की फसल को बारिश से बचाने के लिए किसान उसे सुरक्षित स्थानों पर रखने और जल्द से जल्द बचाने की कोशिश में कररहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh