Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मत्स्यजीवी एफएफपीसी के कार्यों की हुई समीक्षा, सहयोग का आश्वासन

देवरिया।बरहज ,भारतीय गुणवत्ता परिषद, दिल्ली के गुणवत्ता लेखा परीक्षक विवेक सिंह ने शुक्रवार को मत्स्यजीवी फिश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के बरहज स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के चेयरमैन निषाद जितेन्द्र भारत से एफएफपीओ के कार्यों की गुणवत्ता, गतिविधियों और प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संस्था से संबंधित अभिलेखों और फाइलों का गहनता से अवलोकन किया तथा कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान विवेक सिंह ने संस्था के पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा और मनोयोग से कार्य करने की सलाह दी, जिससे एफएफपीओ की प्रगति के साथ-साथ मत्स्य पालक किसानों को भी अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने उपस्थित मत्स्य पालकों से संवाद कर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और मत्स्य पालन के क्षेत्र में कार्य करते समय आने वाली कठिनाइयों के बारे में भी पूछा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मत्स्य पालकों को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण तथा मत्स्य पालन से संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इन योजनाओं का उद्देश्य मछली उत्पादन बढ़ाना, मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। उन्होंने विशेष रूप से महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए उपलब्ध सहायता और वित्तीय सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की। इस अवसर पर निवसिड के जिला प्रभारी सर्वेश कुमार, सह निदेशक सिमिरखी देवी, दीनानाथ निषाद, दामोदर निषाद, सूरज प्रसाद सहित मत्स्य पालक किसान रामधनी निषाद, सुभाष चंद साहनी, जगदीश निषाद, नवाब हुसैन, राजेश जायसवाल, मुकेश पटेल समेत दर्जनों मत्स्य पालक किसान उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh