Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नवादा मोड़ पर पाइपलाइन की मरम्मत कर लगाई गई टोटी, पानी की बर्बादी पर लगी रोक

देवरिया । अधिशासी अभियंता अखिल आनंद ने बताया है कि विकासखंड बनकटा के नवादा मोड़ पर पाइपलाइन से पानी बहने और उसमें टोटी लगाने की मांग से संबंधित शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है। संबंधित कार्यदायी फर्म रिथ्विक कोया (Rithwik Koya) द्वारा मौके पर पाइपलाइन की मरम्मत कर आवश्यक टोटी लगा दी गई है। इससे पाइपलाइन से पानी का अनावश्यक बहाव बंद हो गया है और पानी की बर्बादी पर रोक लगी है।
        उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को सुचारु रूप से पेयजल उपलब्ध कराने और जल की बर्बादी रोकने के लिए जल निगम (ग्रामीण) प्रतिबद्ध है। इसके लिए संबंधित कार्यों की आवश्यकता के अनुसार निगरानी भी की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh