Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चक्रवाती बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों पर संकट के बादल

बिलरियागंज/आजमगढ़। चक्रवाती बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार करीब 12 घंटे से हो रही रिमझिम बारिश और तेज हवा के चलते खेतों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। वहीं तेज हवा से धान की तैयार फसल खेतों में गिर गई है। इससे धान की फसल के सड़ने और दाने जमने की आशंका से किसान परेशान हैं।
बारिश का असर पहले से बोई गई सरसों, चना और आलू की फसलों पर भी पड़ने की आशंका है। खेतों में पानी भरने से इन फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो रबी की शुरुआती फसलों को भी भारी नुकसान हो सकता है। पहले ही खेती की लागत बढ़ने से परेशान किसानों के सामने अब मौसम की मार नई मुसीबत बनकर खड़ी हो गई है। किसानों को मौसम साफ होने और फसलों को नुकसान से बचाने की उम्मीद है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh