डुगडुगी बजाकर दो अभियुक्तों के घर पुलिस ने कराई मुनादी
देवरिया।न्यायालय के आदेश पर भटनी पुलिस ने गुरुवार को जगरनाथ छपरा गांव में दो अभियुक्तों के घर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई।सार्वजनिक रूप से की गई इस उद्घोषणा के जरिए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना दी गई। गांव में पुलिस की इस कार्रवाई की चर्चा रही। पुलिस के अनुसार भटनी थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 396/24 में जगरनाथ छपरा निवासी द्रविड़ प्रताप राय पुत्र ओमकार राय और जयकार राय पुत्र अमला राय अभियुक्त हैं। इस मामले में देवरिया स्थित न्यायालय एसीजे, जेडी,जेएम,कक्ष संख्या 27 की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस की धारा 84 के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी। न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में पुलिस टीम गांव पहुंची और संबंधित अभियुक्तों के घरों पर डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई। इसके माध्यम से उन्हें न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना सार्वजनिक रूप से दी गई।कार्यवाही में एसआई राहुल दूबे, एसआई राधेश्याम सेहरा, हेड कांस्टेबल संजय कुमार और कांस्टेबल भारतेंदु राय शामिल रहे। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की।



























































Leave a comment