Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में मिशन शक्ति 6.0 के तहत रक्तदान शिविर, महिला आरक्षियों ने पेश की मानवता की मिसाल

आजमगढ़। शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत पुलिस लाइन आजमगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में महिला आरक्षियों सहित अन्य रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

वामा सारथी एवं सिविल डिफेंस आजमगढ़ की ओर से आईएमए आजमगढ़ के सहयोग से आयोजित शिविर में थाना कंधरापुर में तैनात महिला आरक्षी नीतू सिंह, रिद्धि तिवारी और अनीता गुप्ता ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

वहीं, महिला मंडल जन सेवा समिति की सचिव पूनम उमेश सिंह, निवासी हीरापट्टी, कोतवाली ने भी रक्तदान कर सामाजिक सहभागिता और जनसेवा की प्रेरणादायी मिसाल पेश की।

शिविर में कुल 33 यूनिट रक्तदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग देना और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।

अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महिला आरक्षियों की इस पहल ने महिला सशक्तीकरण, सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा का सशक्त संदेश दिया।

मिशन शक्ति 6.0 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh