Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का पत्रकार प्रशिक्षण शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित

आजमगढ़।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद आजमगढ़ के तत्वावधान में पत्रकार प्रशिक्षण शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन हरिश्चंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह तथा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विजय प्रकाश उपाध्याय ने मां सरस्वती एवं संगठन के संस्थापक बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में पत्रकारिता विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विजय प्रकाश उपाध्याय ने पत्रकारिता में लेखन की बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सीखने और सिखाने की कोई उम्र नहीं होती। पत्रकारिता के क्षेत्र में रहते हुए समय और परिस्थितियों के अनुसार निरंतर सीखते रहना आवश्यक है। पत्रकारों को निष्पक्ष भाव से कार्य करना चाहिए तथा किसी भी समाचार को लिखते समय दोनों पक्षों के विचारों और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अपनी लेखनी चलानी चाहिए।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी तरह संकल्पित है। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संगठन पत्रकारों के सहयोग से सड़क पर उतरकर संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि नवंबर माह से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह एवं रामनरेश सिंह चौहान, विधिक सलाहकार समिति के सदस्य हरिद्वार राय तथा जय प्रकाश गोविंद राव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा पर जोर दिया।
इसके अलावा वीरभद्र प्रताप सिंह, अयोध्या के जिलाध्यक्ष देव बक्स वर्मा तथा बस्ती के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य वक्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय ने की, जबकि संचालन कृष्ण मोहन उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, गोरखपुर, बस्ती, कानपुर, कुशीनगर एवं देवरिया सहित विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष तथा संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh