Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तीन दिन से चल रहे भूख हड़ताल को जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी नायब तहसीलदार 12 जूस पिलाकर कराया गया समाप्त

देवरिया। जनपद के भाटपार रानी वार्ड नंबर 1 एवं 5 क सीमा पर अधूरी सड़क का निर्माण पूरा कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रही भूख हड़ताल गुरुवार को वार्ता के बाद समाप्त हो गई।जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक  गिरीशचंद्र तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे भाटपार रानी तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में वार्डवासियों और संबंधित पक्ष के साथ करीब तीन घंटे तक चली वार्ता में समस्या के समाधान को लेकर सहमति बनी। संबंधित अतिक्रमणकारी ने अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद अनशन पर बैठे वार्ड सभासद आदित्य सिंह मोनू, इंद्रजीत यादव, आशीष जायसवाल एवं मनु यादव को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया। इस दौरान क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए सकारात्मक पहल किए जाने की बात कही गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh