Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीएम ने फौजदारी एवं राजस्व अभिलेखागार का किया औचक निरीक्षण

देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने फौजदारी एवं राजस्व अभिलेखागार का मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों अभिलेखागार में अभिलेखों से संबंधित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अभिलेखों को सुव्यवस्थित रूप से रखे जाने तथा मांगे गए अभिलेखों को संबंधित आवेदक को सुगमता के साथ मुआयना के लिए उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
  जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अभिलेख महत्वपूर्ण होते हैं और महत्वपूर्ण अभिलेखों के साथ-साथ लोगों के अधिकारों से जुड़े होते हैं। इनका रखरखाव पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी होना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता न हो, यह सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सुनिश्चित करेंगे।
 जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पूरे अभिलेखागार का भ्रमण कर रखरखाव एवं साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही अभिलेखों को सुरक्षित रूप से रखे जाने के निर्देश दिए। 
     जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि मांगे गए अभिलेख आवेदकों को सभी अपेक्षित अभिलेख समय से एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराए जाएं। किसी भी आवेदक को अभिलेखों को लेकर कोई शिकायत न रहे, यह पूरी तरह सुनिश्चित किया जाए।
       निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh