स्वास्थ्य विभाग का फोकस गांव गांव लगाया गया मातृ-शिशु स्वास्थ्य कैंप
देवरिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी के अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार के निर्देश पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच गांवों में विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। भरहेचौरा, बेहराडाबर के टोला कवलाडाबर, मोतीपुर टिकैत, बलुआ अफगान और वीरसिंहपुर में आयोजित कैंप में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप में गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन,पेट, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच की गई।हाई रिस्क गर्भावस्था में बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षित प्रसव को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने जरूरी जानकारी दी।गर्भवती महिलाओं को आयरन,कैल्शियम और फॉलिक एसिड उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य टीम ने छोटे बच्चों की देखभाल, स्तनपान कराने के सही तरीके और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी गई। बच्चों को आयरन सीरप दिया गया। बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम, एलर्जी सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को आवश्यकता के अनुसार दवाएं वितरित की गईं। कैंप में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी इशरत परवीन, रिंकी कुमारी, रेखा कुमारी,आनंद कुमार, एएनएम रम्भा यादव,अनुराधा शर्मा, गीता प्रजापति और सीमा देवी ने सेवाएं दीं। आशा कार्यकर्ताओं में मंजू तिवारी,कुसुम देवी,लालमुनि देवी, आशा देवी,विद्या देवी,ज्ञांति देवी, शोभा सहित अन्य उपस्थित रहीं।






















































Leave a comment