Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रास मंदिर, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण का छठिहार

देवरिया। स्थानीय श्री मुरली मनोहर रास मंदिर में चल रहे 16 दिवसीय श्री राधाकृष्ण जन्म महोत्सव के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण का छठिहार उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान के छठिहार की रस्में पूरी कीं और सोहर-बधाइयों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़े सोहर, बधाई और मंगलगीत प्रस्तुत किए।
इसके बाद पूर्वांचल के प्रसिद्ध लीला एवं भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सुनील सनेही, चंदू चाहत, बंसी कुशवाह, जयकिशन राजभर, विद्या वर्मा, सरोज मद्धेशिया, कुंती चौरसिया, ओंकार नाथ गुप्ता और राजू श्रीवास्तव सहित अन्य कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के सोहर, बधाई एवं जन्मोत्सव के गीत प्रस्तुत किए।
उत्सव के लिए मंदिर में भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया।
प्रवचन के दौरान गुरुश्री वेद प्रकाश ने योगमाया की महिमा बताते हुए कहा कि कंस ने देवकी के छह पुत्रों का वध कर दिया था। सातवें गर्भ में भगवान के अंश स्वरूप श्री शेष जी, जिन्हें अनंत भी कहा जाता है, पधारे। उनके आगमन से देवकी के हृदय में हर्ष के साथ कंस के भय का शोक भी था। उन्होंने बताया कि विश्वात्मा भगवान ने देखा कि उन्हें अपना स्वामी और सर्वस्व मानने वाले यदुवंशी कंस के अत्याचार से पीड़ित हैं। तब भगवान ने योगमाया को ब्रज जाने का आदेश दिया। इसके बाद योगमाया ने भगवान की लीला के संपादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में राम रतन गुप्त, शंभू दयाल गुप्ता, रामविलास तिवारी, विजय जायसवाल, सुनील स्नेही, बंसी कुशवाह, जयकिशन राजभर, विष्णु वर्मा, विद्या वर्मा, रामायण यादव, ओंकार नाथ, संजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, लव वर्मा, सूरज वर्मा, मदन जी, अशोक कुमार, धर्मेंद्र यादव, डॉ. ओ.एस.एन. तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, शंकर प्रसाद, कुंती देवी, विद्यावती, माया देवी, सरोज देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh