Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रेलवे स्टेशन परिसर में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

देवरिया । सलेमपुर रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार दोपहर नव निर्माणाधीन टिकट काउंटर के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सलेमपुर रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के बाईं ओर नव निर्माणाधीन रेल टिकट काउंटर के फर्श पर करीब 75 वर्षीय  का शव पड़ा था।  स्थानीय लोगों को उसकी मृत्यु का पता चला। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक व्यक्ति काफी समय से स्टेशन परिसर के आसपास ही रहता था  वह शारीरिक रूप से काफी कमजोर था। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh