शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन
देवरिया।आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपनी प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन दिया
ज्ञापन से पूर्व शिक्षामित्र द्वारा एक आवश्यक बैठक की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ओझा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों के लिए विशेष टेट का आयोजन माह नवंबर में किया जा रहा है इस परीक्षा में शिक्षामित्र को भी शामिल किया जाना चाहिए।
बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक सच्चिदानंद राव ने कहा कि विगत 25 वर्षों से शिक्षामित्र निष्ठा पूर्वक कार्य कर रहे हैं शिक्षामित्र को अध्यादेश लाकर यथाशीघ्र शिक्षक बनने का कार्य करें ताकि शिक्षामित्र भी अपने परिवार का भरण पोषण करें।
जनार्दन भारती ने कहा कि शिक्षामित्र को सरकार मूलभूत सुविधाओं से सुनिश्चित करें ताकि शिक्षामित्र और मनोयोग से शिक्षण कार्य कर सकें इसी क्रम में जिला प्रवक्ता को मीडिया प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा व प्रभाकर द्विवेदी ने कहा कि अध्यादेश से कम नहीं इसका कोई विकल्प नहीं है
नरेंद्र पांडे में संबोधित करते हुए कहां की शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा के रीण है और रहेंगे उत्तर प्रदेश सरकार हमारा ख्याल रखेगी और हम सरकार के साथ खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर संतोष ओझा, सच्चिदानंद राव, इंद्रदेव प्रसाद , अंकलेश्वर सिंह ,रामाज्ञा चौरसिया, रीना तिवारी ,नागेंद्र पांडे, प्रभाकर द्विवेदी, उषा यादव, फातिमा निशा, बृजेश प्रसाद, शिवदास सिंह ,शंभू नाथ सिंह, अशोक पांडे ,अर्चना तिवारी ,राजेश यादव, प्रमोद कुमार ,रीना सिंह, मुरलीधर यादव, शमीमा खातून ,करिश्मा फातिमा, राजेश सिंह, संतोष कुमार ओझा ,अमरजीत प्रसाद, ओम विश्वकर्मा, अरुण उपाध्याय सहित जनपद के शिक्षामित्र उपस्थित रहे।



























































Leave a comment