Crime News / आपराधिक ख़बरे

चाकू मारकर युवक की हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल

देवरिया।भलुअनी, स्थानीय थानाक्षेत्र के नगरपंचायत के वार्ड नं 13 गांधी नगर में बृहस्पतिवार की रात को करीब 9 बजे घर से बुलाकर युवक को चाकू से गोदकर हत्या कर अभियुक्त फरार हो गए। सुचना पर पहुचे परिजनो ने युवक को आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया जहाँ चिकित्सक ने गंभीर हालत देखकर मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया जहाँ युवक की मौत हो गयी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। सुचना पर पहुंचे एसपी अभिजीत आर. शंकर ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जानकारी ली। 

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नं 13 गांधी नगर निवासी मनीष सिंह उर्फ़ मोनू सिंह (23) पुत्र प्रेम सिंह देर शाम को चौराहे पर कुछ सामान लाने गया था, रात्रि करीब 9 बजे परिजनों के मोबाइल पर किसी परिचित द्वारा फोन कर मनीष के घायल होने की सूचना दी गयी। घटनास्थल पर पहुचे परिजन आनन फानन में घायल मनीष को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुचे, जहाँ गंभीरावस्था देखकर चिकित्सक ने युवक को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहाँ चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। 

सुचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही परिजनो ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहाँ कि मृतक युवक द्वारा 1 सितम्बर को थाने पर आरोपी के विरूद्ध तहरीर देकर मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था, मगर स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही कि गयी, मृतक के परिजनो ने पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। वही मृतक युवक के भाई के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाईना अंसारी पुत्र कलामुद्दीन अंसारी, अंबुज विश्वकर्मा पुत्र दीनानाथ, जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी शिवधरिया, नागेश यादव पुत्र अज्ञात निवासी कुईचवर के विरूद्ध धारा 143/26,103(1)BNS, 3(5)BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 

सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों की धरपकड के लिए पुलिस टीम लगाई गयी है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु मृतक युवक के घर से लेकर बाजार में जगह जगह पुलिसकर्मियो को तैनात किया गया है। बरहज, सलेमपुर, मईल सहित कई थानो की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh