Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रेल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियो को लेकर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

देवरिया ।आर पी एफ भटनी और एवं बहादुर यादव मेमोरियल महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में स्नातक ,परस्नातक छात्रों और छात्राओं,एवं बी.एड,डी एल एड,और आई टी आई  प्रशिक्षु को रेल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक कैप्टन जयराम यादव ने आरपीएफ निरीक्षक  धनंजय कुमार एवं उप निरीक्षक दशरथ राय को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर पी एफ  की ओर से छात्रों और छात्राओ को रेल संबंधी विभिन्न नियमों, यात्रा के अंतर्गत मिलने वाली प्रमुख सुविधाओं, यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के निराकरण संबंधी विभिन्न तथ्यों से अवगत कराया गया साथ ही रेल यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए रेलवे द्वारा निर्धारित विभिन्न नियमों के अनुपालन के संबंध में अपील भी किया गया।
 धनंजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चलती ट्रेन में दरवाजे पर खड़ा ना रहे, संदिग्ध  व्यक्ति और वस्तुओं को देखने पर इसकी सूचना तुरंत आफ पी एफ को दे,एवं यात्रा के दौरान अपने सामानों की सुरक्षा के प्रति सदैव सचेत रहे। इस प्रकार दशरथ राय  ने सभी से आह्वान किया कि आपातकाल में रेलवे हेल्पलाइन और सुरक्षा कर्मियों से तत्काल संपर्क करना चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक कैप्टन जयराम यादव ने महाविद्यालय परिवार के सभी अध्यापकों ,अध्यापिकाओं ,छात्र-छात्राओं कर्मचारी गण सहित इस जागरूकता अभियान को अधिक से अधिक  लोगो के बीच पहुंचाने और सफल बनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेश कुमार आईटीआई से उमेश चंद,.बी .एड विभाग से डॉ अभिनव द्विवेदी, डॉस्वर्णरानी, अमित कुमार,  सत्येंद्र कुशवाहा,  बाल कृष्णा यादव,  मनीष कुमार यादव,  सिद्धेश्वर पांडे,एनसीसी कैडेट्स,कार्यालय से राजू ,अभिषेक, अनिल इत्यादि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh