Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हो रहे सड़क निर्माण में आई तेजी, सदर विधायक सलभ मणि त्रिपाठी ने मौके पर किया निरीक्षण

देवरिया। पिपरपाती नहर बाईपास सड़क के निर्माण कार्य में तेजी आई है।  सदर विधायक  सलभ मणि त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए सड़क निर्माण को निर्धारित मानकों के 
अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
लंबे समय से बदहाल इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बाईपास सड़क के तैयार होने के बाद यह वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी उपयोगी साबित होगी। इससे मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा और आसपास के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विधायक ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो और कार्य निर्धारित समय में पूरा कराया जाए।
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में आई तेजी पर खुशी जताते हुए कहा कि मार्ग के पूरा होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh