Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, किशोरी का चला हाई वोल्टेज ड्रामा

देवरिया।लार क्षेत्र के मटियरा जगदीश गांव के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग किशोरी प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। जिसको देखकर मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।चार घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे का अंत आखिरकार किशोरी के सुरक्षित नीचे उतरने पर  हुआ।
उपनिरीक्षक विवेक कुमार चतुर्वेदी ने करीब आधे घंटे तक माइक के जरिए किशोरी से बातचीत की। उसे समझाया गया कि उसकी बात सुनी जाएगी और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मी लगातार उसे भरोसा दिलाते रहे कि वह कोई जल्दबाजी न करे और सुरक्षित नीचे आ जाए।नीचे पुलिस और दमकल विभाग की टीम किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रही।
पुलिस ने करीब चार घंटे  बातचीत कर भरोसा दिलाया तब जाकर किशोरी पुलिस की बात मानने को तैयार हुई। उसके सुरक्षित नीचे आते ही पुलिसकर्मियो ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि किशोरी लार थाना क्षेत्र के दोगारी मिश्र गांव की रहने वाली है, जबकि युवक मईल थाना क्षेत्र का निवासी है। किशोरी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। कुछ दिन पूर्व उसके परिजनों की ओर से संबंधित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात भी सामने आई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh