Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने रामनवमी पर निकाली भव्य झांकी, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

आजमगढ़ जनपद में रामनवमी पर विभिन्न क्षेत्रों में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए तो वही जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिलरियागंज नगरपालिका ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने श्री राम जन्मोत्सव की भव्य झांकी निकाली । भव्य झांकी को नया चौक, पुराना चौक, खास बाजार, कासिमगंज शहाबुद्दीनपुर, आदि क्षेत्रों में भ्रमण कराया गया झांकी में शामिल लोगों ने भगवान श्री राम के चित्र पर जमकर फूलों का वर्षा किया तो वही गाजे-बाजे के साथ डीजे की धुन पर भगवा झंडा लिए भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत बिलरियागंज थाना अध्यक्ष ब्रह्मादिन पांडेय अपने मय हमराह फोर्स के साथ निगरानी में लगे रहे वहीं रितिक शाह, विशाल जायसवाल,अरविंद गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, प्रशान्त,राम बुझ, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh