Latest News / ताज़ातरीन खबरें
ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन, राशन वितरण में कटौती का लगाया आरोप
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत बिंदवल जयराजपुर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण में कटौती का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया है । ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार राशन वितरण में कटौती करते हैं मानक के अनुसार राशन का वितरण नहीं करते हैं शिकायत करने के बाद अभद्र व्यवहार करने पर उतारू हो जाते हैं जबकि शासन प्रशासन के संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत भी की गई है परंतु जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं । वही जब कोटेदार आफताब से इस संबंध में सवाल किया गया तो इन आरोपों को कोटेदार ने निराधार बताया है ।




























































Leave a comment