Latest News / ताज़ातरीन खबरें

निजामाबाद थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अर्धसैनिक बलों फ्लैग मार्च

आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अर्धसैनिक बलों द्वारा होली पर्व को देखते हुए निजामाबाद में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया सभी को पर्व में सतर्क रहने एवं किसी प्रकार का खलल न डालने का संदेश दिया निजामाबाद नगर क्षेत्र में आर ए एफ और निजामाबाद पुलिस द्वारा साथ मिलकर नगर के विभिन्न वार्डो में फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को एहसास कराया कि हम मौजूद हैं एक बार तो जैसे ही अर्धसैनिक बल व पुलिस के जवान जिन वार्ड में घुसे तो लोगों को कुछ अनहोनी होने की आशंका होने लगी और लोग आपस में कानाफूसी करने लगे इस दौरान अर्धसैनिक बलों द्वारा निजामाबाद के थाना मोड़ से ठाकुरद्वारा चौक, स्टेट बैंक रोड, घूरीपुर मोड़,पुरानी सब्जी मंडी,फरहाबाद तिराहा,पुल चुंगी सेन्टरवा मोड़  सहित नगर के विभिन्न भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पैदल मार्च करते हुए लोगों को पर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने वाला किसी प्रकार की दुर्व्यवस्था उत्पन्न न होने देने का एहसास कराते हुए फ्लैग मार्च किया ।इस संदर्भ में निजामाबाद थाना प्रभारी का चार्ज संभाले धनंजय शुक्ला ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए आर ए एफ एवं सिविल पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया कि किसी प्रकार की दुर्व्यवस्था न हो पाए साथ ही होली के दौरान अर्धसैनिक बल पीएसी के जवान एवं पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात रहेंगे ।जिससे किसी प्रकार का क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न न हो पाए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh