Latest News / ताज़ातरीन खबरें
एसपी आवास पर आपस में भिड़े इंस्पेक्टर और कांस्टेबल जमकर की गाली गलौच, निलंबित
रामपुर। रामपुर में एसपी आवास पर अजब नजारा देखने को मिला है। यहां एक हेड कांस्टेबल ने जमकर हंगामा काटा। उसे समझाने पहुंचे इंस्पेक्टर से ही कांस्टेबल भिड़ गया। उसके साथ गाली गलौच और हाथापाई की। एसपी के आदेश पर कांस्टेबल को निलंबित करने के साथ ही केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि वह नशे में धुत होकर एसपी आवास पहुंचा था।
पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल चमन सिंह रविवार की रात में एसपी आवास पर पहुंचा। आरोप है कि शराब के नशे में धुत हेड कांस्टेबल ने एसपी आवास पर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सिविल लाइंस कोतवाल किशन अवतार सिंह मय फोर्स के एसपी आवास पर पहुंच गए।




























































Leave a comment