Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गुजरात में यूपी के मजदूर का संदिग्ध परिस्थिती में मौत

खुटहन स्तानीय थाना क्षेत्र के शेख असरखपुर गांव के जय गुरुदेव परिवार के शिवपूजन विश्वकर्मा का बेटा सत्य प्रकाश उर्फ गुड्डू विश्वकर्मा 28 वर्ष ने गुजरात के सूरत जिला में शोभनाथ चार रास्ता पर एक गैरेज में ट्रक बॉडी मेकर का कार्य करता था। मजदूरी से अपने घर परिवार का जीवन यापन चलता था शनिवार महा शिवरात्रि के दिन दोपहर 2 बजे घर के अन्दर चारपाई के नीचे अचेतावस्था में युवक को मिलने पर लोगों में दहसत फैल गया।
    बतादें की शनिवार को मजदूर गुड्डू गैरेज नही गया। शिवरात्री के पर्व पर वह घर पर ही रहा,घर में सोया हुआ था। एक ट्रक ड्राइवर को अपनी गाड़ी लेकर नेपाल जाना था वह अपनी गाड़ी मिस्त्री गुड्डू को दिखाने आया, जिस मिस्त्री से गाड़ी विश्वास के साथ बनवाया था वह मिस्त्री काम पर नही आया था वह उनसे मिलने बगल रूम पर चला गया। और मिस्त्री के रूम का दरवाजा खटखटाया लेकिन अन्दर से कोई जवाब नहीं मिला। इतने पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए लोगो ने बताया कि अभी थोड़ी देर पहले मिस्त्री आया, गुड्डू का भाई राजन विश्वकर्मा ने दरवाजा जोर - जोर खट-खटाया लेकिन दरवाजा ना खुलने पर दरवाजा को तोड़ दिया अन्दर देखा कि चारपाई से नीचे चादर में लिपटे पेट के बगल जमीन पर पड़े हुए है। मृत शरीर को सीधे किया तो देखा गया कि नाक से खून बाहर निकला है और वोठा भूरा पड़ा हुआ है। राजन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। गुजरात पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर जाँच में जुट गई। रूम व मोबाइल का परीक्षण सोमवार को होना है। और यह सूचना राजन ने अपने घर माता पिता को दिया और मृतक के ससुराल अपने भाभी को दिया। सूचना मिलते ही शिमला पत्नी सूर्य देव का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक के 2 लड़के व एक लड़की है। सूर्य देव 8 वर्ष, बेटी लक्ष्मी 6वर्ष, प्रिंस 14 माह, का पिता के सर से उठा साया।
    सोमवार को गुजरात से पैतृक निवास शेख असरकपुर जिला जौनपुर दोपहर के समय शव लेकर मृतक के भाई गांव आएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh