Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शादी के अगले दिन ही बाथरूम में बेहोश हुई दुल्हन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम

मेरठ। मेरठ में शादी वाले घर में दर्दनाक हादसा हुआ है। शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन बाथरूम में बेहोश हो गई। उसे तत्काल अस्पातल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही ससुराल और मायके पक्ष में कोहराम मच गया। हंसी-खुशी के माहौल में अचानक हुई घटना से पूरा परिवार सदमे में हैं।
नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया पीलीभीत में तैनात इंजीनियर पारस त्यागी जागृति विहार में रहते हैं। 26 जनवरी को गाजियाबाद निवासी वैशाली से उनकी शादी हुई थी। शुक्रवार को पारस त्यागी परिवार के साथ खुशी खुशी दुल्हन को लेकर घर आए थे। घर में खुशियों का माहौल था। हर कोई पारस और वैशाली को शादी की बधाइयां दे रहा था। दुल्हन के आने पर शनिवार शाम घर में भजन संध्या का आयोजन था ।
शनिवार सुबह दुल्हन वैशाली बाथरूम में नहाने गई थी। इसी दौरान गीजर से गैस का रिसाव होने से वैशाली बेहोश हो गई। परिजनों को जब इसका पता लगा तो आननफानन में उसे लेकर आनंद अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने वैशाली को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शनिवार को सूरज कुंड पर अंतिम संस्कार कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh