Atrauliya|गांव में मार्ग के निर्माण कार्य की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन
अतरौलिया। बता दें कि आजमगढ़ जिले के अतरौलिया ब्लॉक के ग्राम सभा पेड़रा के अंतर्गत पड़ने वाले गांव दादर में उचित मार्ग की व्यवस्था न होने के चलते ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार स्थानीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने गांव में मार्ग के निर्माण कार्य की मांग को लेकर ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव को एक ज्ञापन सौंपा है और जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है। वही इस संबंध में ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए गांव में जल्द से जल्द मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से चंद्रदेव राजभर, राहुल राजभर, गुड्डू राजभर, भोले राजभर, रामू राजभर, सुदीप राजभर, रिंकू राजभर, रामप्रसाद राजभर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




























































Leave a comment