Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हाफिजे कुरान होने पर पत्रकारपुत्र सहित 16 हुुए सम्मानित

निजामाबाद आजमगढ़|तहसील व थाना निजामाबाद के ग्राम खुटहना स्थित मदरसा इस्लामिया नसीरूल उलूम में आज जनपद के विभिन्न गांवों के 16 बच्चों द्वारा कुरान करीम का हाफिजा मुकम्मल करने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे पत्रकार सरफराज अहमद के पुत्र समीर अहमद,मोहम्मद सफवान,मोहम्मद नादिर,मोहम्मद माज,मोहम्मद अब्दुर्रहमान,मोहम्मद असजद,मोहम्मद उमैर,मुहम्मद यासिर सहित एक दर्जन से अधिक होनहार साथियों को इस महान उपलब्धि की प्राप्ति पर  फूल माला पहनाकर उनकी हौसला अफजाई की गई और छेत्र के मशहूर उलमाओं की उपस्थिति में पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर विश्व व देश प्रदेश में अमन और शांति के लिए खास तौर पर दुआ और प्रार्थना की गई।कार्यकम में मुख्य रूप से मौलाना वसीम शेरवानी,मुफ्ती अब्दुल कुद्दूस,कारी महमूद बल्यावी,मुफ्ती अशरफ खुटाहना,कारी हबीब,मौलाना ओसामा,ग्राम प्रधान गुलाम अंबिया,पत्रकार सरफराज के अतिरिक्त छेत्र व आस पास के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh